बम्हनीपुर ग्राम पंचायत, ताखा क्षेत्र में आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र अघीनी द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में 101 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और बीमारी के अनुसार निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। शिविर में उमड़ी भीड़ से यह स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है।
डॉ. इंदु सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित परामर्श और दवाएं दीं।
फार्मासिस्ट आदर्श कुमार सिंह राठौर जय कुमार ने उपचार एवं व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
जिला यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है और ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को गांव में ही स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और निशुल्क दवाओं की सुविधा मिलती है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)