बेरांझे थुआं को 57वें इफ्फी में सिल्वर पीकॉक पुरस्कार

Share This

बेरांझे थुआं को 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में उनकी फिल्म ‘द गोल्डन एज’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीचर फिल्म निर्देशक का सिल्वर पीकॉक पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार और महोत्सव के निदेशक आशुतोष गोवारिकर की उपस्थिति में दिया।

महोत्सव के समापन समारोह में निर्देशक की ओर से उनके भाई और फिल्म के संगीतकार सेलेस्ट थुआं ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

जूरी ने नवोदित निर्देशक की महत्वाकांक्षी सोच और सिनेमाई कौशल की सराहना करते हुए कहा कि कई वर्षों की समयावधि को समेटने वाली ऐतिहासिक फिल्म के निर्माण की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए थुआं की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से ऐतिहासिक अभिलेखों से प्राप्त सामग्री और वास्तविक दृश्यों को एक साथ प्रस्तुत करने के उनके अभिनव तरीके की सराहना की।

जूरी ने कहा, “अपनी पहली फिल्म के लिए ऐसी पीरियड फिल्म की सभी चुनौतियों से निपटना, जो कई वर्षों के कालखंड को समेटे हुए है, कोई आम बात नहीं है, लेकिन इस फिल्म ने अभिलेखों से प्राप्त सामग्री और वास्तविक दृश्यों को कुशलतापूर्वक एक साथ प्रस्तुत करके हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया और उनको सफलतापूर्वक हल किया।”

इस सम्मान के साथ, बेरांझे थुआं की पहली फीचर फिल्म अपनी महत्वाकांक्षी कहानी कहने की शैली और सिनेमा के माध्यम के रचनात्मक उपयोग के लिए विशेष पहचान बनाती है।

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीचर फिल्म निर्देशक प्रतियोगिता में इस वर्ष सात फिल्में शामिल थीं, जिनमें पाँच अंतरराष्ट्रीय और दो भारतीय फिल्में थीं। पुरस्कार में सिल्वर पीकॉक ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और 15 लाख रुपये की नकद राशि शामिल है।

‘द गोल्डन एज’ का सारांश: बीसवीं सदी की शुरुआत में कसाई परिवार में जन्मी जीन लावौर का सपना काउंटेस बनने का है। निडर सेलेस्ट से प्रेरित होकर और गिलौम दे बारांटे के प्रति अपने प्रेम से प्रेरित जीन एक ऐसी यात्रा पर निकल पड़ती है, जो उसे 1920 के दशक के जीवंत पेरिस और दो विश्व युद्धों के उथल-पुथल भरे दौर से होकर ले जाती है। गहरे बदलावों से गुजरती एक सदी की पृष्ठभूमि में वह एक स्वतंत्र महिला के रूप में उभरती है, जो अपनी तकदीर खुद लिखने का संकल्प रखती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...