संविधान दिवस पर इटावा में डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत 30 स्थलों पर शिलान्यास

Share This

26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के पावन अवसर पर जनपद इटावा में डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 30 स्थलों पर शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 स्थलों का चयन किया गया है।

प्रत्येक मूर्ति विकास स्थल के लिए शासन द्वारा 10 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। आवंटित धनराशि से प्रस्ताव के अनुसार मूर्तियों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण, पार्कों का विकास, लाइटिंग, सौंदर्यीकरण सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों को कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) द्वारा कराया जाएगा।

योजना का मुख्य उद्देश्य जनपद में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों को सुरक्षित एवं संरक्षित करना तथा उनके आसपास के स्थलों का विकास कर उन्हें आकर्षक एवं सुव्यवस्थित स्वरूप प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत समस्त विकास कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जनपद के ग्राम चितभवन, बसरेहर एवं संतोषपुर अड्डा में विधायक सदर सरिता भदौरिया, जिलाधिकारी इटावा शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं मुख्य विकास अधिकारी इटावा की उपस्थिति में मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए संविधान के प्रति अपनी निष्ठा एवं उसके मूल्यों के पालन की शपथ ग्रहण की। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य ग्रामों में भी कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित मूर्ति विकास स्थलों पर शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

संविधान दिवस के अवसर पर हिन्दू कॉलेज, जसवंतनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज रजत सिंह जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा भारतीय संविधान के महत्व, नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टर परिसर में तथा जनपद की सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। उक्त कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, ग्राम प्रधान, बीओडीओ बसरेहर, एओडीओ पंचायत, एओडीओ समाज कल्याण, राजस्व लेखपाल, तथा भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...