हिन्दू विद्यालय में संविधान संवाद 2026 का आयोजन, जिला जज ने शपथ दिलाई

Share This

जसवंतनगर के हिन्दू विद्यालय इंटर कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर “संविधान संवाद 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नाम “एक स्वर, एक संविधान” था और मुख्य अतिथि जिला जज रजत सिंह जैन ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

जिला जज रजत सिंह जैन ने बताया कि संविधान के आधार पर ही देश चलता है और हमारे अधिकार संविधान के अनुसार ही सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व के सबसे विस्तृत संविधानों में से एक है, कुछ प्रावधानों में बदलाव नहीं किया जा सकता जबकि कुछ में संसद के माध्यम से समयानुसार संशोधन किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि संविधान हमें अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता देता है, परंतु किसी दूसरे धर्म का अपमान करने की अनुमति नहीं देता और भाषा व धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया और वक्ताओं ने संविधान के मूल्यों, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने संविधान के प्रति निष्ठा रखने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

क्विज प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्रा कुमारी यशी शर्मा प्रथम स्थान पर रही, कुमारी शीतल द्वितीय और कुमारी छवि एवं कृष्ण ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने संविधान प्रदत्त अधिकारों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी को जागरूक किया।

कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी, उप जिलाधिकारी जसवंतनगर अभिषेक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, कॉलेज प्रबंधक राहुल गुप्ता, प्रधानाचार्य संजीव कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा के सहयोग से किया गया और अंत में सभी ने संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...