भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- आगामी वर्ष 2027 में प्रदेश में सम्पन्न होने वाले विधान सभा मतदाता सूची में सम्मिलित होने के लिए कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहने पाये। लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागिता के लिए मतदाता सूची में नाम होना महत्वपूर्ण है। जिसके लिए मतदाता व कर्मचारी दोनों का सजग होना अतिआवश्यक है।

उक्त बात गुरूवार को कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला ने कही। जिलाधिकारी श्री शुक्ला ने निर्वाचक नामावली के विशिष्ट संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के कार्य सन्दर्भ में आयोजित एक आवश्यक बैठक के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व आगामी वर्ष 2027 में प्रदेश में सम्पन्न होने वाले विधान सभा चुनाव में सहभागिता करने के लिए मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होना अतिआवश्यक है। उक्त कार्य से सम्बन्धित बी0एल0ओ0, सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मचारी वार्ड सभासदों के माध्यम से उनका सहयोग लेकर घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों का चिन्हींकरण करके जो पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में सम्मिलित होने से वंचित रह गये हैं, उनका फार्म- 6 भरकर अवश्य जमा करवायें। ताकि समय रहते उनके नाम भी सूची में सम्मिलित करवाये जा सकें तथा जिन मतदाताओं के नाम या पिता/पति आदि में भी भिन्नता है, वह भी संशोधित करवा सकते हैं। बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला का अंगवस्त्र ओढाकर व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी काव्या सी, तहसीलदार हर्ष निशान्त, अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह बण्टू गौर, व्यापार मण्डल अध्यक्ष बण्टी पोरवाल, पालिका कर्मी आनन्द श्रीवास्तव, आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया के अलावा समस्त सभासदों व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)