26 नवम्बर, 2026 को भेड़ एवं बकरी प्रशिक्षण केन्द्र, इटावा में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले दुग्ध उत्पादकों में बादशाह, गौशाला संचालक, ओडमपुर, सैफई; रघुराज सिंह, डेयरी संचालक (मिनी नन्दिनी योजना); शिवम राजपूत, डेयरी संचालक (मिनी नन्दिनी योजना); रघुवीर सिंह, दुग्ध उत्पादक; योगेश कुमार, दुग्ध उत्पादक।
डॉ. दिलीप कुमार, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बर्गीज कुरियन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। रमाकान्त यादव, नोडल अधिकारी/वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक ने दुग्ध उत्पादकों के हित में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के अवसर पर विमलेश कुमार, एमआईएस मैनेजर, इटावा सहित अन्य दुग्ध उत्पादक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)