इटावा, 26 नवंबर 2026। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी में जिन दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं, उन्हें दो दिन के अंदर अपनी दुकानें लगानी होंगी। निर्धारित समय के भीतर दुकान नहीं लगाने वाले दुकानदारों का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा और उनकी दुकानें दूसरे दुकानदारों को आवंटित कर दी जाएंगी।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं प्रदर्शनी प्रभारी मनोज प्रकाश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी में दुकान आवंटित करा चुके सभी दुकानदारों को सूचित किया जाता है कि वे दो दिन के अंदर अपनी दुकानें लगा लें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के भीतर दुकान नहीं लगाने पर यह माना जाएगा कि संबंधित दुकानदार दुकान लगाने के इच्छुक नहीं हैं। ऐसी स्थिति में उनकी दुकानें अन्य दुकानदारों को आवंटित कर दी जाएंगी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)