बेटी की शादी के दिन मददगार बना तहसील प्रशासन, घर में कुछ नहीं बचा तो बढ़ाया सहयोग का हाथ

Share This

ऊसराहार । जिस घर में बेटी की शादी की खुशियां मनाने की तैयारियां चल रही थीं, वहां आग ने पलभर में सब कुछ छीन लिया। शादी के लिए वर्षों की मेहनत से जुटाया गया सामान, कपड़े, बर्तन, अनाज और तीन लाख रुपये की नकदी आग की भेंट चढ़ गई। बेटी की शादी के दिन परिवार के सामने खुशियों की जगह संकट खड़ा हो गया। ऐसे मुश्किल समय में तहसील प्रशासन परिवार के लिए मददगार बनकर सामने आया। एसडीएम बिजय प्रकाश मिश्रा और तहसीलदार हरीलाल ने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर व्यक्तिगत सहयोग जुटाया और बेटी की शादी में काम आने वाला जरूरी सामान परिवार को सौंपा। साथ ही शासन स्तर से भी आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

ताखा गांव निवासी अमर सिंह के घर सोमवार को आग लग गई थी। घटना के समय परिवार के लोग बेटी का तिलक लेकर कुरावली गए हुए थे। आग में बेटी की शादी के लिए खरीदकर रखा सामान, कपड़े, बर्तन, अनाज और तीन लाख रुपये नकद जलकर राख हो गए थे । परिवार की शादी की तैयारियां एक झटके में बर्बाद हो गईं। घर में कुछ भी नहीं बचा और बेटी की शादी को लेकर परिजनों के सामने बड़ी चिंता खड़ी हो गई।

घटना के अगले दिन मंगलवार को तहसीलदार हरीलाल और क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। परिवार की स्थिति और बेटी की शादी की नजदीकी तारीख को देखते हुए बुधवार को तहसील प्रशासन ने मदद के लिए पहल की। उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश मिश्रा और तहसीलदार हरीलाल के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने आपस में व्यक्तिगत सहयोग जुटाकर शादी से कुछ घंटे पहले उनके घर पहुचकर परिवार को राहत पहुंचाई।

प्रशासन की ओर से परिवार को बडा बक्सा, कुर्सी टेबल सैट , मिक्सी मशीन, प्रेस, ड्रेसिंग टेबल और परिवार को ओढ़ने के लिए कंबल दिए गए। इसके साथ ही एक लिफाफे में गुप्त धनराशि भी भेंट की गई, ताकि परिवार बेटी की शादी की जरूरी व्यवस्थाएं कर सके।

एसडीएम विजय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि आग की घटना में परिवार का काफी नुकसान हुआ है और घर में कुछ भी नहीं बचा है। बेटी की शादी कुशलतापूर्वक संपन्न हो सके, इसके लिए तहसील प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर व्यक्तिगत आर्थिक सहयोग किया है। शादी में काम आने वाला जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया गया है। पीड़ित परिवार को शासन की ओर से नियमानुसार जो भी आर्थिक सहायता मिल सकती है, उसे भी जल्द दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान तहसीलदार हरीलाल, लेखपाल रोहित कुमार, शिवम कुमार, शीलेस और राज यादव सहित तहसील प्रशासन के अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

मंच के जादूगर, गीतों के बादशाह — महाकवि गोपालदास ‘नीरज’

महाकवि गोपालदास नीरज का जन्म 4 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के पुरावली गाँव में हुआ था। उनके घर का नाम...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...