भरथना- क्षेत्र के ग्राम जारपुरा में देर रात प्रोविजन स्टोर में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग लगने के दौरान हुए जोरदार धमाके से दुकान की एक दीवार ढह गई, जबकि लेण्टर में भी दरारें आ गईं। धमाके का असर बगल में स्थित दूसरी दुकान पर भी पड़ा, जिससे उसकी दीवार में दरारें आ गईं। दुकान संचालक डिंपल के अनुसार घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जारपुरा निवासी अभिषेक गाँव में ही प्रोविजन स्टोर की दुकान किये हुए हैं। अभिषेक रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। इसके बाद देर रात करीब 12 बजे दुकान में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्राम जारपुरा निवासी चश्मदीद राहुल व शिवराज सिंह कठेरिया ने बताया कि देर रात दुकान में अचानक जोरदार धमाका हुआ। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई थी। इसके बाद राहुल ने फोन के माध्यम से दुकान संचालक अभिषेक को सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है।
सूचना मिलते ही दुकान संचालक अभिषेक देर रात अपनी दुकान पर पहुंचे। दुकान खोलकर देखा तो अंदर भीषण आग लगी हुई थी। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामवासी जुट गए। ग्रामीणों की मदद से ही आग पर काबू पाया जा सका। आग के दौरान हुए तेज धमाके से दुकान की एक दीवार ढह गई और लेण्टर में भी दरारें आ गईं। धमाके का असर इतना अधिक था कि बगल में बनी दूसरी दुकान की दीवार में भी दरारें पड़ गईं।
घटना की सूचना देर रात पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। दुकान संचालक अभिषेक के अनुसार इस घटना में करीब डेढ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)