इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी के अंतर्गत 26 नवंबर 2026 को प्रेस क्लब इटावा द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन में जिले भर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े दो सैकड़ा से अधिक पत्रकारों ने सहभागिता की। सम्मेलन में पत्रकारिता के महत्व, सामाजिक दायित्वों और जनहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया रहीं, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं एसएसपी सिटी श्रीमती बबीता सिंह ने भी सहभागिता की।

मुख्य अतिथि भाजपा विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को सामने लाकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान जनहित के मुद्दों की ओर आकर्षित करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु हैं। पत्रकारों की एकजुटता और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस और पत्रकारिता को जनसेवा से जुड़ा बताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन तक सही जानकारी पहुंचाने में सहायता मिलती है। एसएसपी सिटी श्रीमती बबीता सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुलिस और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद तथा आपसी सहयोग से जनसमस्याओं के समाधान में मदद मिलती है।

सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार महाराज सिंह भदौरिया, अमित तिवारी, हरी तिवारी, महेश कुशवाह तथा सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी कर्मचारी नेता शरद यादव सहित अन्य वक्ताओं ने पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष दिनेश शाक्य ने की, जबकि संचालन महामंत्री विशुन कुमार ने किया। इस अवसर पर दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ गौरव डूडेजा, हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ संतोष पाठक एवं समाचार संपादक वीरेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि भाजपा विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया का स्वागत किया।

सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने सहभागिता की। जसवंतनगर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रेम कुमार शाक्य, सैफई प्रेस क्लब के अध्यक्ष बीपी सिंह, ताखा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राज किशोर गुप्ता एवं भरथना प्रेस क्लब के अध्यक्ष महेश कुशवाह अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल हुए। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह भदौरिया, दिनेश यादव, सुनील यादव, आनंद पांडे, शिवमूर्ति एवं आशीष शर्मा सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। प्रेस क्लब इटावा के संरक्षक रामनाथ सिंह यादव, बृजेश शुक्ला एवं बृजेश सक्सेना ने भी सम्मेलन में सहभागिता की। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में प्रेस क्लब के प्रचार मंत्री नीलकमल, उवैस चौधरी, आशीष श्रीवास्तव, शिवा भदौरिया, कुलदीप गुप्ता, रोहित सिंह चौहान एवं अमित वर्मा सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)