सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने ऊसराहार कस्बे में बिधूना रोड स्थित होटल रॉयल कैफे पर अचानक छापेमारी की।
पनीर के नमूने को सील कर प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं फूड इंस्पेक्टर कपिल कुमार ने पनीर की गुणवत्ता की जांच की और पाया कि वह संदिग्ध है।
नमूने को प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद पनीर की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
इस कार्रवाई की खबर फैलते ही ऊसराहार के खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में हलचल मच गई। दुकानदार अपनी दुकानों में रखी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और मानकों को लेकर सतर्क हो गए।
खाद्य विभाग की टीम ने स्पष्ट किया कि मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में जांच अभियान जारी रहेगा। इस समय ऊसराहार में कैमिकल वाला पनीर और छेना खपाने की खबर काफी जोर पर है।
फूड इंस्पेक्टर कपिल कुमार ने बताया कि पनीर संदिग्ध मिलने पर उसका नमूना लिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)