इटावा में VIP गाड़ियों के कारण ट्रैफिक जाम और एम्बुलेंस की देरी से नागरिकों को परेशानी हो रही है।
सभी मुख्य मार्ग, चौराहे और बाजार सुबह से रात तक जाम के जाल में फंसे हैं। पूरा शहर घंटों रेंग रहा है, पर प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया है।
एम्बुलेंस में दम तोड़ रही जनता, फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच पा रही है। यदि किसी मरीज की जान गई तो प्रशासन पर मुकदमा चल सकता है।
कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुवे ने जिलाधिकारी को 7 बिंदुओं वाला ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नो-एंट्री बोर्ड केवल गरीब आम आदमी और स्कूली बच्चों के लिए लगाने, VIP, नेता और प्रभावशाली लोगों की गाड़ियों को नो-एंट्री में घुसने और पुलिस को सलाम ठोकने पर रोक लगाने की मांग की गई।
इसके अलावा ज्ञापन में स्थाई ट्रैफिक रोड मैप/डायवर्ज़न प्लान जारी करने, ग्रीन कॉरिडोर बनाने, स्कूल टाइम में अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाने, स्कूली बसों के लिए अलग रूट तय करने, अतिक्रमण हटाने, शहर से बाहर पक्की पार्किंग बनाने, ई-रिक्शा-ऑटो के लिए निश्चित स्टैंड तय करने और 3 दिन में समीक्षा कर कार्रवाई रिपोर्ट सार्वजनिक करने का आग्रह किया गया।
पल्लव दुवे ने कहा कि वे नुमाइश के खिलाफ नहीं, प्रशासन की नाकामी के खिलाफ हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि 3 दिन में ट्रैफिक रोड मैप और ग्रीन कॉरिडोर न बने तो कांग्रेस जनता के साथ सड़क पर उतरेगी।
इस कार्यक्रम में पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुवे, प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा जुबैरी ‘प्रीत’, वाचस्पति द्विवेदी, जिला महासचिव अमित त्रिपाठी अम्बुज, जिला महासचिव अनूप परमार, करण सिंह राजपूत, शहर महासचिव अवनीश वर्मा, जिला सचिव दीक्षा शुक्ला, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहित प्रताप शिवा ठाकुर, सिंह, रोहन सिंह, पदम दुवे, मनीष मिश्रा, रोहित भदौरिया, आयुष दुवे सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)