सरस शक्ति फूड फेस्टिवल 2026 का उद्घाटन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने किया

Share This

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में “सरस शक्ति फूड फेस्टिवल 2026” का उद्घाटन किया। यह फूड फेस्टिवल 21 नवंबर से 8 दिसंबर 2026 तक चलने वाला है और इसमें देशभर के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों ने अपने पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय खानपान का प्रदर्शन किया।

मंत्री ने कहा कि इस फेस्टिवल में विभिन्न राज्यों की बहनों ने अपने हुनर, मेहनत और पाक कला से आयोजन को विशेष पहचान दी है। उन्होंने बताया कि मेले की शुरुआत ही हुई है, परंतु पहले से ही बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति उत्साहजनक है। यह ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभा और उद्यमशीलता को सामने लाने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी उल्लेख किया कि सरस शक्ति फूड फेस्टिवल महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कई महिलाएं लखपति से करोड़पति बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

फेस्टिवल में 90 से अधिक फूड स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ बिहार का लिट्टी-चोखा, तेलंगाना की हैदराबादी दम बिरयानी, पंजाब की मक्के की रोटी और सरसों का साग, असम की मशरूम पीठा, केरल के अट्टापडी क्षेत्र के पारंपरिक वन उत्पादों से तैयार व्यंजन और छत्तीसगढ़ का चौसेला सहित अनेक क्षेत्रीय व्यंजन उपलब्ध हैं।

इस आयोजन में देशभर के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 500 से अधिक महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों और पाक कला का प्रदर्शन करने तथा संभावित खरीदारों से सीधे जुड़ने का अवसर मिल रहा है। इससे महिला उद्यमियों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने, उनकी पहचान और ब्रांडिंग को मजबूत करने तथा नए व्यापारिक अवसर विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सुंदर नर्सरी में आयोजित यह फूड फेस्टिवल प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से रात 9:30 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। दिल्ली-एनसीआर के निवासी यहाँ देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों के साथ ग्रामीण महिला उद्यमियों के कौशल, स्थानीय उत्पादों और भारत की समृद्ध खानपान विविधता का अनुभव कर सकेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

मंच के जादूगर, गीतों के बादशाह — महाकवि गोपालदास ‘नीरज’

महाकवि गोपालदास नीरज का जन्म 4 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के पुरावली गाँव में हुआ था। उनके घर का नाम...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...