जिलाधिकारी ने जनपद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पर बैठक आयोजित

Share This

इटावा, 23 नवंबर, 2026 — जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, प्राप्त आवेदन पत्रों तथा आगामी विशेष अभियान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जनपद की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर, 2026 को किया गया। नाम सम्मिलित, संशोधन, हटाने के दावे एवं आपत्तियों की अवधि 17 नवंबर से 16 दिसंबर, 2026 तक है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को होगा। जनपद के तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों—199 जसवंतनगर, 200 इटावा एवं 201 भरथना (अ.जा.)—में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई।

इन क्षेत्रों में समायोजन के उपरांत कुल 941 मतदान केंद्रों तथा 1391 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए। आलेख्य प्रकाशन के बाद 17 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक जनपद में कुल 6183 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें फार्म-6 के 4165, फार्म-7 के 454 तथा फार्म-8 के 1564 आवेदन शामिल हैं। जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदन पत्रों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान ऐसे नागरिक, जो 01 जनवरी, 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं अथवा उससे पूर्व कर चुके हैं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के पात्र हैं, वे अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

पात्र महिला मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में शत-प्रतिशत शामिल कराए जाएं। इसके लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तथा बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के बीच समन्वय स्थापित कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान की जाए। विशेष अभियान के अंतर्गत 28 नवंबर, 2026 (शनिवार) तथा 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए। इन दिनों बूथ लेवल अधिकारी मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 प्राप्त करेंगे तथा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने एवं संशोधन संबंधी कार्यवाही करेंगे।

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथों पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ को सहयोग प्रदान करें। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। मतदाता सूची में नाम देखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध ‘Search Your Name Electoral Roll’ विकल्प का उपयोग किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त https://electoralsearch.eci.gov.in तथा https://voters.eci.gov.in पर भी मतदाता अपना नाम एवं संबंधित विवरण देख सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, कृपा नारायण तिवारी भाजपा, संजीव भदौरिया भाजपा, उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी, वीरू भदौरिया समाजवादी पार्टी, प्रेरणा जुबैरी कांग्रेस, सतीश नागर कांग्रेस, आशुतोष दीक्षित कांग्रेस, मोहम्मद राशिद कांग्रेस, मुकेश कुमार अपना दल, अंकुर कुमार आप, सुरजन सिंह जाटव बहुजन समाज पार्टी, राघवेंद्र अवस्थी बसपा, प्रेम शंकर यादव सी0पी0आई, डॉ शौकीन सिंह सी0पी0आई सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

इटावा के इतिहास का चमकता नाम- क्रांतिकारी किशनलाल जैन

किशनलाल जैन का जन्म 1 सितम्बर 1920 को अविभाजित भारत के आगरा और अवध संयुक्त प्रांत के राजागंज मोहल्ला, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश में...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...