भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- स्थानीय ब्लाक संसाधन केन्द्र पर आयोजित दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम मंें उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी झलकी।
सोमवार को कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित मिडिल स्कूल प्रांगण में स्थापित ब्लाक संसाधन कार्यालय पर आयोजित दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी काव्या सी (आईएएस) ने बच्चों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उन्हंें ट्राईसाइकिल वितरित की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी काव्या सी ने कहा कि दिव्यांगजनों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिये। उन्हें प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही अन्य उपकरण भी वितरित किये गये। उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चहरे पर खुशी झलकने लगी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)