इटावा में व्यापारियों को ब्याज माफी योजना-2026 की दी गई जानकारी, मूल बकाया जमा करने पर 100% तक ब्याज माफी का लाभ

Share This

इटावा, 23 नवम्बर 2026। राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारियों को ब्याज माफी योजना-2026 के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को राज्य कर भवन स्थित अटल सभागार में व्यापार मण्डल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एच०पी० राव दीक्षित, अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर, इटावा जोन ने की। इस दौरान अरुण सिंह, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर इटावा, मनीष कुमार राय, सहायक आयुक्त राज्य कर खण्ड-2 तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं ईंट निर्माता संघ के प्रतिनिधियों को शासन द्वारा लागू ब्याज माफी योजना-2026 की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि शासनादेश दिनांक 16 अक्टूबर 2026 के तहत उत्तर प्रदेश बिक्री कर अधिनियम-1948, केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम-1956, उत्तर प्रदेश आमोद एवं पणकर अधिनियम-1979, उत्तर प्रदेश व्यापार कर अधिनियम-1995, केबल टेलीविजन नेटवर्क नियमावली-1997, प्रवेश कर अधिनियम-2007 तथा मूल्य संवर्धित कर अधिनियम-2008 के अंतर्गत 31 दिसंबर 2025 तक सृजित बकायों पर ब्याज एवं अर्थदंड माफ करने के लिए यह योजना लागू की गई है। योजना 16 अक्टूबर 2026 से तीन माह तक प्रभावी रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि यह योजना बकायेदार व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसके माध्यम से व्यापारी निर्धारित शर्तों के अनुसार पुराने लंबित कर बकायों का निस्तारण कर सकते हैं। योजना के तहत मूल बकाया जमा करने पर बकाया राशि के अनुसार ब्याज में छूट का प्रावधान किया गया है।

योजना के अनुसार 10 लाख रुपये तक के मूल बकाये पर ब्याज में 100 प्रतिशत, 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक के बकाये पर 90 प्रतिशत, एक करोड़ से पांच करोड़ रुपये तक के बकाये पर 75 प्रतिशत तथा पांच करोड़ रुपये से अधिक के बकाये पर 50 प्रतिशत ब्याज माफी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त केवल बकाया जमा न करने के कारण लगाए गए अर्थदंड पर 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान किया गया है।

बैठक में बताया गया कि ब्याज माफी योजना-2026 की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है। इच्छुक व्यापारी विभाग के आधिकारिक पोर्टल comtax.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिन व्यापारियों के मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे शपथ-पत्र एवं वाद वापसी से संबंधित आवश्यक प्रार्थना-पत्र का प्रमाण प्रस्तुत कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

व्यापारियों की सुविधा के लिए राज्य कर विभाग के कार्यालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। यहां विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन करने, बकाये की गणना करने और योजना से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं में व्यापारियों की सहायता करेंगे।

बैठक के अंत में अपर आयुक्त ग्रेड-1 एच०पी० राव दीक्षित ने व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने स्तर से भी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे इटावा का कोई भी पात्र बकायेदार व्यापारी इस लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभिलेखों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर व्यापारियों से सीधा समन्वय स्थापित करें तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...