UPUMS सैफई के श्वसन चिकित्सा विभाग ने विश्व COPD दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में COPD के कारण, लक्षण, रोकथाम, समय पर जांच और उपचार के महत्व पर चर्चा की गई।
चिकित्सकों ने धूम्रपान और तंबाकू सेवन से दूर रहने, वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह, प्रति-कुलपति प्रो. (डॉ.) आदेश कुमार और डीन प्रो. (डॉ.) उषा शुक्ला के मार्गदर्शन में हुआ। श्वसन चिकित्सा विभाग के डॉ. आदित्य कुमार गौतम, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. प्रशांत यादव और डॉ. नम्रता सहित अन्य चिकित्सकों ने भाग लिया।
चिकित्सकों ने बताया कि COPD फेफड़ों की गंभीर बीमारी है, पर समय पर पहचान और उचित उपचार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। धूम्रपान का पूर्ण त्याग, नियमित दवाओं का सेवन, इनहेलर का सही इस्तेमाल और पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन से मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार संभव है।
विभाग ने आमजन और मरीजों से अपील की कि सांस फूलना, लंबे समय तक खांसी, लगातार बलगम या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।
विश्वविद्यालय की नई ओपीडी में कक्ष संख्या 27 पर श्वसन चिकित्सा विभाग संचालित है, जहाँ सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उचित उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
विश्व COPD दिवस पर श्वसन चिकित्सा विभाग ने संदेश दिया कि जागरूकता, समय पर जांच और नियमित उपचार से COPD के प्रभाव को कम किया जा सकता है और मरीज बेहतर जीवन जी सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)