जनगणना-2027 द्वितीय चरण एवं विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी पर बैठक

Share This

इटावा, 19 नवंबर 2026 को मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्व-गणना और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला जनगणना प्रभारी पुलकिता शर्मा, स्टेट मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार शर्मा आदि शामिल थे।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से स्व-गणना कर सकते हैं। 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे और प्रत्येक घर में सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करेंगे। स्व-गणना के बाद मिलने वाली SE ID को सुरक्षित रखना आवश्यक है ताकि प्रगणक इसे सत्यापन के लिये उपयोग कर सकें।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की स्व-गणना अनिवार्य रूप से कराएँ और नागरिकों से आग्रह किया कि वे समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण दर्ज करें। इस बार जनगणना में जाति संबंधी जानकारी भी संकलित की जाएगी।

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मतदान कार्मिकों का डेटाबेस तैयार करने और प्रपत्र-1 की समीक्षा के लिये भी बैठक में चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि विभागाध्यक्ष अपने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पूर्ण विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराएँ और प्रपत्र-1 को त्रुटिरहित तथा समय पर भरवाएँ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...