दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम पर रेजांगला शौर्य एवं यदुकुल सम्मान दिवस

Share This

बुधवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रेजांगला शौर्य एवं यदुकुल सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैफई क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग, साथ ही इटावा और आसपास के जनपदों के निवासी भी शामिल हुए।

श्री कृष्ण यादव महासभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की लड़ाई में मातृभूमि की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले 114 वीर अहीर सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करना था।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम में भाग लेकर वीर सैनिकों को नमन किया। उन्होंने बताया कि मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों ने रेजांगला की बर्फीली पहाड़ियों पर कठिन परिस्थितियों में चीनी सेना का मुकाबला किया। 114 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए, परंतु आखिरी सांस तक मोर्चे पर डटे रहे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया।

श्री कृष्ण यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव ने अतिथियों और देशभर से आए लोगों का आभार जताया। उन्होंने विशेष रूप से सैफई, इटावा और आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का धन्यवाद किया। महासभा की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क आईएएस और आईपीएस कोचिंग उपलब्ध कराने की पहल भी की जा रही है।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, भाजपा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश यादव और हरियाणा विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, खेल, कला, चिकित्सा और मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को यदुकुल सम्मान से सम्मानित किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...