केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने पुणे में कैच द रेन 2026 की प्रगति की समीक्षा की

Share This

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में जल संचय जन भागीदारी: कैच द रेन-2026 विषय पर आयोजित उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरुद्धार विभाग के तहत राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से आयोजित की गई।

इस बैठक में जल शक्ति मंत्रालय और महाराष्ट्र राज्य के 300 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। राज्य सरकार के राजस्व और वन, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, कृषि, लोक निर्माण, शहरी विकास, रोजगार गारंटी योजना, जलापूर्ति और स्वच्छता, तथा मृदा एवं जल संरक्षण विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके अलावा भूजल सर्वेक्षण और विकास एजेंसी, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, नगर आयुक्त, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अन्य वरिष्ठ जिला-स्तरीय अधिकारी भी भागीदार थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जेएसटीबी: सीटीआर-2026 की प्रगति की समीक्षा करना और पूरे राज्य में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा भूजल पुनर्भरण के समन्वित प्रयासों को मजबूत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा जेएसटीबी पर दी गई प्रस्तुति से हुई, जिसमें पहल के उद्देश्यों और सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

पेयजल और स्वच्छता विभाग के सचिव ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति पर प्रस्तुतियां दीं, जिसमें राज्य और जिला स्तर पर समन्वित कार्यान्वयन के महत्व पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जल संरक्षण के प्रयासों को मजबूत करने और जेएसटीबी: सीटीआर-2026 के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने जल सुरक्षा को मजबूत करने और टिकाऊ जल प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन तथा अन्य प्रमुख कार्यक्रमों के साथ समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

मंच के जादूगर, गीतों के बादशाह — महाकवि गोपालदास ‘नीरज’

महाकवि गोपालदास नीरज का जन्म 4 जनवरी 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के पुरावली गाँव में हुआ था। उनके घर का नाम...

पत्रकार

इटावा की एक कलम, पांच दशक और अनगिनत कहानियां — वेदव्रत गुप्ता

किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसकी उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि उस लंबी यात्रा से होती है जिसमें संघर्ष, अनुभव, निरंतरता और समाज के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...