इटावा जिले में डिप्टी सी एम ओ डॉ. यतेन्द्र राजपूत को झोलाछाप चिकित्सकों और अपंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई का दायित्व सौंपा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें जसवंतनगर, बढ़पुरा, बसरेहर और सैफई ब्लॉक के नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। 13 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यतेन्द्र राजपूत पूर्व में आवंटित कार्यों के साथ इन क्षेत्रों में अपंजीकृत चिकित्सालयों का निरीक्षण कर झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। उन्होंने इस क्षेत्र में लगातार अभियान चलाते हुए लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई की है और जिला में उनकी अलग पहचान बनी हुई है। झोलाछाप चिकित्सकों में इस कार्रवाई से मची खड़ बड़ी।
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।
