आशुतोष दीक्षित को पुनः कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्ति पर भव्य स्वागत

Share This

आशुतोष दीक्षित को कांग्रेस पार्टी द्वारा पुनः जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर जसवंतनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में जसवंतनगर हाईवे पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर उन पर विश्वास जताया है। कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

स्वागत से अभिभूत आशुतोष दीक्षित ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और सभी को साथ लेकर चलने की भावना के साथ कार्य करने की बात कही।

स्वागत समारोह में तुलसीदास शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष सिद्धांत यादव, सतीश यादव, राहुल दीक्षित, सुधीर यादव, बलबीर कठेरिया सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने आशुतोष दीक्षित को पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...