थल सेनाध्यक्ष ने यंत्रीकृत सैन्य संगोष्ठी 2026 में कैवलरी स्मृति व्याख्यान दिया

Share This

थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित ‘यंत्रीकृत सैन्य संगोष्ठी 2026’ में उद्घाटन संबोधन दिया। इस अवसर पर उन्होंने ‘भारतीय उपमहाद्वीप में भविष्य के युद्धों के लिए दृष्टिकोण’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कैवलरी ऑफिसर्स एसोसिएशन और यंत्रीकृत सैन्य महानिदेशालय के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में वरिष्ठ सेवारत अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, रक्षा वैज्ञानिकों, रक्षा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों एवं रणनीतिक विचारकों को एक मंच पर एकत्र किया गया।

थल सेनाध्यक्ष ने अपने संबोधन में उभरती परिचालन चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना में किए जा रहे बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह परिवर्तन केवल आधुनिक उपकरणों को शामिल करने और संगठनात्मक पुनर्गठन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए नवाचार के साथ प्रौद्योगिकी को अपनाने व कार्यप्रणाली में तेजी एवं लचीलापन लाने की संस्कृति विकसित करना भी आवश्यक है। इस पूरी प्रक्रिया में सेना के ‘योद्धाओं’ को केंद्र में रखा गया है।

भविष्य के युद्धों के लिए संयुक्तता एवं एकीकरण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सेना के विभिन्न अंगों और क्षेत्रों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। स्वदेशी क्षमताओं के विकास तथा रक्षा उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के साथ मजबूत साझेदारी के माध्यम से आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

यंत्रीकृत सेनाओं के विकास पर चर्चा करते हुए उनके अब तक के सफर को भारतीय सेना की बदलती परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता का प्रमाण बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य के युद्धों में भी यंत्रीकृत सेनाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण बनी रहेगी।

सम्मेलन की शुरुआत कैवलरी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अशोक मेहता (सेवानिवृत्त) के स्वागत भाषण से हुई। इसी सत्र के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल एबी शिवाने (सेवानिवृत्त) द्वारा लिखित पुस्तक ‘आर्मर 2040 : स्टील, सिलिकॉन एंड द फ्यूचर बैटलस्पेस’ का विमोचन भी किया गया। यंत्रीकृत सेना के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल प्रीत पाल सिंह ने ‘भारतीय संदर्भ में समकालीन यंत्रीकृत युद्ध’ विषय पर मुख्य भाषण देते हुए जोर देकर कहा कि भारतीय सेना अब ‘मंच-केंद्रित क्षमताओं’ से आगे बढ़कर एक ऐसे ‘एकीकृत, नेटवर्क-सक्षम और स्वायत्त युद्ध तंत्र’ की ओर बढ़ रही है, जिसमें विभिन्न प्रणालियां आपस में जुड़कर समन्वित रूप से काम करेंगी। सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वायत्त लक्ष्य-भेदन प्रणालियों, मानव-मानवरहित टीमिंग, एकीकृत ड्रोन युद्ध प्रणाली, अगली पीढ़ी की युद्धक प्रणालियों तथा बहु-क्षेत्रीय यंत्रीकृत अभियानों पर चर्चा की जाएगी। यह दो दिवसीय कार्यक्रम ‘भारतीय यंत्रीकृत सेनाएं 2035 : भविष्य के परिचालन परिवेश के लिए बदलाव’ विषय पर आयोजित समापन परिचर्चा के साथ 12 नवंबर, 2026 को संपन्न होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...