ऊसराहार । समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती रविवार को ब्लॉक ताखा में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग नेताओं और कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संदीप कुमार लालू ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और आम लोगों के हितों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके विचार और संघर्ष हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर नेताजी के सपनों को पूरा करने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लें।
इस मौके पर श्रीराम जीवन यादव, नरेंद्र सिंह शीलू, प्रमोद यादव, आलोक यादव, सुधीर यादव, राकेश यादव, सुभाष यादव, रिंकू शाक्य, रामकिशोर यादव, राजीव कुमार, अमन कुमार, राधारमण, रघुराज सिंह, टिल्लू चौधरी, गुलशन यादव, अनंत देव शाक्य, आदर्श यादव, छोटू यादव, जसवीर यादव, सियाराम कश्यप सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)