मॉडल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक युवती के अचानक बेहोश होकर गिरने से अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
उपासन, ग्राम कटेखेड़ा निवासी, एक युवक द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न की शिकायत लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची थी।
सत्र से पहले मुख्य द्वार पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।
एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने तत्काल डॉक्टर को बुलाकर युवती का उपचार कराने और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने के निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने युवती को होश में लाकर उसकी समस्या सुनी तथा अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल भी मौके पर पहुंचकर युवती की समस्या से अवगत हुए।
अधिकारियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए युवती को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई और उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान हुई इस घटना से कुछ देर के लिए तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)