नायब तहसीलदार नेहा सचान का शिकोहाबाद स्थानांतरण के बाद मॉडल तहसील में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस समारोह में क्षेत्रीय लेखपाल संघ एवं तहसील के कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
लेखपालों एवं अन्य कर्मचारियों ने नेहा सचान को फूल-मालाएं पहनाकर और उपहार भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की।
सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नेहा सचान ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जसवंतनगर में कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह को वह हमेशा याद रखेंगी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)