स्पेन की कॉमेडी-ड्रामा ‘लुकिंग फॉर माइकल’ का 57वें इफ्फी में विश्व प्रीमियर

Share This

स्पेन की 2026 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘लुकिंग फॉर माइकल’ (पर्सिगिएंदो ए माइकल) का निर्देशन जुआना मैकियास ने किया है और इसका विश्व प्रीमियर गोवा के पनजी में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में हुआ।

फिल्म की कहानी सोनिया नाम की एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पार्किंसन रोग का पता चलता है। वह इस चुनौती का सामना हिम्मत और जीवन को नए नजरिए से देखने के संकल्प के साथ करने का फैसला करती है। अपने म्यूजिक थेरेपी ग्रुप के सदस्यों के साथ, जो स्वयं भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं, वह प्रसिद्ध अभिनेता माइकल जे. फॉक्स से मिलने की यात्रा पर निकल पड़ती है।

पार्किंसन रोग से पीड़ित येस आंद्रेज की वास्तविक जीवन की यात्रा और उनके सपने से प्रेरित यह फिल्म उनकी जिंदगी के अनुभवों से आत्मीयता और प्रामाणिकता हासिल करती है। तीस के दशक के मध्य में इस बीमारी का पता चलने के बाद उनके जीवन में आई चुनौतियों और उनके सपनों को फिल्म में संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है।

सत्र को संबोधित करते हुए फिल्म की निर्देशक जुआना मैकियास ने कहा, “हास्य जीवन को देखने का एक बुद्धिमत्तापूर्ण नजरिया है।” उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है और ये अनुभव सार्वभौमिक हैं, जिससे फिल्म को व्यापक अपील मिलती है, जो 57वें इफ्फी की थीम के अनुरूप है।

अभिनेत्री लोरेना लोपेज़ ने डोरिस की भूमिका निभाई है, जो व्हीलचेयर का उपयोग करती हैं और सोनिया की यात्रा में उसकी दोस्त और मार्गदर्शक दोनों बनती हैं। यह दर्शाता है कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने में साथ, आपसी सहयोग और एक-दूसरे का सहारा कितना महत्वपूर्ण होता है।

मैकियास ने कलाकारों के निर्देशन के अपने तरीके के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि रिहर्सल और फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकारों को संवादों और दृश्यों में सहज बदलाव तथा अपनी ओर से कुछ नया करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

फिल्म में संगीत के महत्व पर चर्चा करते हुए मैकियास ने बताया कि इसके गीत सोनिया के बीमारी के साथ बदलते अनुभवों और भावनाओं को अभिव्यक्त करते हैं। संगीत को कहानी और किरदारों की भावनाओं के साथ इस तरह पिरोया गया है कि वह उनके अनुभवों को और प्रभावी ढंग से सामने लाता है।

फिल्म की पृष्ठभूमि में किए गए शोध के बारे में बताते हुए मैकियास ने येस आंद्रेज और पार्किंसन रोग से पीड़ित अन्य लोगों के साथ किए गए विस्तृत साक्षात्कारों का जिक्र किया।

स्पेनिश फिल्मों की भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंच बनाने के सवाल पर मैकियास ने कहा कि संगीत और विपरीत परिस्थितियों पर विजय पाने की कहानियां ऐसी सार्वभौमिक अपील रखती हैं, जो हर देश और संस्कृति के लोगों को जोड़ती हैं। उन्होंने स्पेनिश और अंतरराष्ट्रीय ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ सहयोग की योजनाओं के बारे में भी बताया।

इफ्फी में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के साथ महोत्सव में ऐसी कहानी प्रस्तुत की गई, जो भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमाओं से परे है। यह दर्शकों को याद दिलाती है कि जीवन की अनिश्चितताओं के बीच आगे बढ़ने और चुनौतियों का सामना करने में हास्य, संगीत और मानवीय जुड़ाव की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।

इस सत्र का संचालन कुलदीप मीणा ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...