आज जनगणना निदेशालय, लखनऊ द्वारा केंद्रीय सरकार कार्यालय एवं वित्त दिवस के अवसर पर कोषागार, जनपद इटावा में स्वगणना (Self Enumeration) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनर्स ने भाग लिया और वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति की उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित लोगों को स्वगणना पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया और परिवार से संबंधित 40 प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन भरने की विस्तृत जानकारी दी गई।
पेंशनर्स की स्वगणना भी कराई गई और उनकी SE ID (स्वगणना पहचान संख्या) जनरेट कराई गई, जिससे वे स्वयं प्रक्रिया को समझ सकें और दूसरों को भी प्रेरित कर सकें।
स्टेट मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार शर्मा, फील्ड ट्रेनर डॉ. पीयूष दीक्षित, वरुण मिश्रा, बृजेश तिवारी और ऋषभ त्रिवेदी ने उपस्थित लोगों को लॉगिन प्रक्रिया, प्रश्नावली भरने और ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल माध्यम से जनगणना में जनसहभागिता बढ़ाना और अधिक परिवारों को स्वगणना के लिए प्रोत्साहित करना था।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)