काशी तमिल संगमम 5.0 से पूर्व अस्सी घाट पर रंगोली प्रतियोगिता

Share This

काशी तमिल संगमम 5.0 का आयोजन 28 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसके पहले काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की ओर से प्री-इवेंट गतिविधियाँ शुरू कर दी गई हैं।

इस क्रम में शनिवार को अस्सी घाट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएचयू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।

बच्चों ने अलग-अलग विषयों और संदेशों पर आधारित आकर्षक रंगोलियाँ बनाईं। रंगों के जरिए भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों को उकेरने का प्रयास किया गया। घाट पर सजी रंगोलियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचे।

काशी तमिल संगमम 5.0 की थीम “तिरुक्कुरल पयिल्वोम-तिरुक्कुरल अभ्यास करें” है। तिरुक्कुरल नैतिकता और आचरण पर आधारित एक प्राचीन तमिल ग्रंथ है, जिसकी रचना कवि एवं दार्शनिक तिरुवल्लुवर ने की थी। इसे तीन प्रमुख भागों में बाँटा गया है—अर्(धर्म), पोरुळ्(अर्थ) और इन्बम्(काम), जो आगे चलकर वीडु(मोक्ष) का मार्ग प्रशस्त करते हैं। संगमम के माध्यम से तिरुक्कुरल की शिक्षाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाया जा रहा है, ताकि वह इसके विचारों और मूल्यों से शिक्षा ले सकें। इसी क्रम में बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में संध्या भजन का आयोजन किया गया।

काशी तमिल संगमम के कोऑर्डिनेटर अंचल श्रीवास्तव ने बताया कि बीएचयू की ओर से प्री-इवेंट आयोजित करने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस आयोजन से जोड़ना है। रंगोली प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन में संगमम के प्रति उत्साह पैदा किया जा रहा है। मुख्य आयोजन से पहले इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

ETAWAH LIVE - वोट जरूर करें

200 विधानसभा क्षेत्र इटावा से 2027 के विधानसभा चुनाव में आपकी नजर में कौन-सी पार्टी जीत दर्ज करेगी?

Etawah Live – जनता की राय

अपना विकल्प चुनकर वोट करें।

Etawah Business Directory

Etawah Live Business and Professional Directory Etawah Live Business and Professional Directory

Browse Categories

View All Categories →

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...