ताखा ब्लॉक में सरकारी जीप घोटाला: जांच टीम को चेसिस पर नहीं मिला नंबर, इंजन पर दिखा ताजा ऑयल

Share This

 ताखा ब्लॉक में सरकारी जीप को कथित रूप से चोरी-छिपे बेचने के मामले की जांच के दौरान सोमवार को कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) राकेश प्रसाद और जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) लक्ष्मीकांत त्रिपाठी की संयुक्त जांच टीम ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर विवादित वाहन के अवशेषों और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की। अधिकारियों के पहुंचते ही ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया।

जांच के दौरान सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया कि ब्लॉक परिसर में रखे गए विवादित चेसिस पर काफी खोजबीन के बावजूद चेसिस नंबर नहीं मिल सका। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने काफी देर तक चेसिस की बारीकी से जांच की, लेकिन उस पर कोई स्पष्ट नंबर दिखाई नहीं दिया। वहीं इंजन की जांच के दौरान भी टीम को इंजन नंबर खोजने में सफलता नहीं मिली।

स्थानीय लोगों और मामले पर नजर बनाए हुए लोगों का कहना है कि चेसिस और इंजन नंबर का नहीं मिलना कई सवाल खड़े करता है। इससे यह आशंका और बलवती हो रही है कि मूल सरकारी जीप की जगह किसी अन्य वाहन के हिस्से ब्लॉक परिसर में लाकर रखे गए हैं।

जांच के दौरान एक और तथ्य अधिकारियों के संज्ञान में आया। मौके पर रखे इंजन में रेडिएटर के पास ताजा मोबिल ऑयल लगा हुआ दिखाई दिया। जबकि बताया जा रहा है कि जिस सरकारी जीप की चर्चा हो रही है, वह लंबे समय से निष्क्रिय अवस्था में थी। ऐसे में इंजन पर ताजा ऑयल का मिलना संदेह को और गहरा कर रहा है।

संयुक्त जांच टीम ने ब्लॉक के स्टॉक रजिस्टर समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की और उन्हें परीक्षण के लिए अपने कब्जे में लिया। इसके अलावा स्टोर रूम में रखे सरकारी सामान का भौतिक सत्यापन भी किया गया, ताकि अभिलेखों और मौके की स्थिति का मिलान किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ब्लॉक परिसर में फैली गंदगी और उगी हुई बड़ी-बड़ी घास पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीडीओ राकेश प्रसाद ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।

गौरतलब है कि विवादित चेसिस को गत शुक्रवार शाम ब्लॉक परिसर में लाकर खड़ा किया गया था। ब्लॉक के चौकीदार देवराज ने उसी समय इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस और उच्चाधिकारियों को सूचना दी थी। चौकीदार का दावा था कि यह चेसिस मूल सरकारी जीप की नहीं है। अब जांच के दौरान चेसिस और इंजन नंबर का न मिलना तथा इंजन पर ताजा ऑयल मिलने जैसी बातें सामने आने के बाद मामले को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं।

फिलहाल संयुक्त जांच टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...