ई-पंजीकरण व्यवस्था से संकट में दस्तावेज लेखकों की आजीविका, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Share This

ताखा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखक संघ, ताखा ने अपनी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी ताखा श्वेता मिश्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। दस्तावेज लेखकों का कहना है कि नई व्यवस्था से वर्षों से रजिस्ट्री और दस्तावेज लेखन के कार्य पर निर्भर हजारों परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

ज्ञापन में लेखकों ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू की जा रही है। इस व्यवस्था के प्रभावी होने के बाद पारंपरिक रूप से दस्तावेज लेखन का कार्य करने वाले पंजीकृत लेखकों का रोजगार प्रभावित होगा, जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है।

दस्तावेज लेखक संघ ने सरकार से मांग की है कि ई-पंजीकरण व्यवस्था के अंतर्गत पंजीकृत दस्तावेज लेखकों को भी “विनिर्दिष्ट संस्था” की श्रेणी में शामिल किया जाए। साथ ही नई व्यवस्था के नियमों में आवश्यक संशोधन कर उनके रोजगार और हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव एवं महामंत्री अर्पित दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दस्तावेज लेखक तहसील मुख्यालय पहुंचे। इस अवसर पर जिला लेखा परीक्षक हुकुम सिंह यादव, जिला सह मंत्री नवीन कुमार सविता, अनुरुद्ध कुमार, प्रिंस पाल, रविकांत, गौरव कुमार, प्रदीप तिवारी, विकास कुमार, सचिन यादव, सनोज पाल तथा कु. सोनी सहित अनेक बैनामा लेखक उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में सरकार से उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाने की अपील की, ताकि दस्तावेज लेखकों के रोजगार और भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...