‘‘बेटी न होगी तो व्यवहार न होगा, बेटी न होगी तो त्यौहार न होगा‘‘

Share This
भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ‘‘बेटी न होगी तो व्यवहार न होगा, बेटी न होगी तो त्यौहार न होगा‘‘ भू्रण हत्या जैसी कुरीति को विलुप्त करने व नारी शक्ति के अभिनन्दन को समर्पित पंक्तियां सुन साहित्यप्रेमियों की आँखें नम हो गयीं। साथ ही वीर, श्रृंगार व हास्य की रचनायें सुन देर रात्रि तक काव्यप्रेमियों ने साहित्यिक यात्रा की।
शनिवार की शाम कस्बा के बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम मोढी पर स्थापित नौ मंजिला श्री पागल बाबा मन्दिर शिखर पूजन एवं पंचतत्व हरिहर महायज्ञ के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ समस्त कवियों ने कार्यक्रम संयोजक व मुख्य न्यासी श्याम सुन्दर चौरसिया की उपस्थिति में भगवान श्री राधाकृष्ण की प्रतिमा पर तिलक वन्दन व दीप प्रज्जवलित करके किया। तदुपरान्त कवियों के स्वागत सम्मान के साथ कवि सम्मेलन को गति प्रदान की गई। कवियत्री सुमित्रा सरल ने ज्ञान की देवी का आवाहन करने के उपरान्त श्रृंगार से ओतप्रोत अपनी रचना ‘‘मैं तुमसे मिल के जाती हूँ तो ये आंसू नहीं रूकते‘‘ पढकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं राजू चौरसिया ने ‘‘बेटी न होगी तो व्यवहार न होगा, बेटी न होगी तो त्यौहार न होगा‘‘ पढकर समाज में फैली भू्रण हत्या जैसी कुरीति को पूर्णतया विलुप्त करने पर बल देकर नारी शक्ति के प्रति वन्दन किया। साथ ही अशोक नागर ने ‘‘वो सनातनी में तनातनी का खेल नहीं चलने देगा‘‘, ‘‘दो गज जमीन न छोडी गौमाता के लिए‘‘ पढकर वर्तमान में गौमाता की दुर्दशा पर चिन्तन व्यक्त किया तथा मुकेश शांडिल्य ने हास्य व्यंग ‘‘सम्बन्धों को यार निभाना पडता है, बीबी के भी पाँव दबाना पडता है‘‘ पढकर लोगों को खूब गुदगुदाया। अभिषेक अरजरिया ने ‘‘हिन्दुस्तान मत बेंचो‘‘ व वीरेन्द्र विद्रोही ने ‘‘कैसे पलेगें बच्चे अगर खेतियां न हों‘‘ पढकर अन्नदाताओं की चिन्ता की लकीरों को प्रस्तुत किया। साथ ही नीलम राठौर, हरनाथ सिंह चौहान आदि ने भी अपनी रचनाओं के माध्यम से महिला-पुरूष साहित्यप्रेमियों को काव्य यात्रा करवायी। इस मौके पर पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी, अरविन्द चौरसिया, गुड्डू चौरसिया, आशू चौरसिया, आशू शुक्ला, राजू माहेश्वरी, सचिन कौशल, आर0एन0 दुबे सहित कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...