ऊसराहार में नाले चोक होने से जलभराव, 100 से अधिक घरों-दुकानों में घुसा पानी, लाखों का नुकसान

Share This

 बीती रात आई आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने ताखा तहसील के सबसे बड़े कस्बे ऊसराहार में प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। नालियों के चोक होने से कस्बे में भारी जलभराव हो गया और सड़क किनारे स्थित 100 से अधिक घरों एवं दुकानों में पानी घुस गया। अचानक हुए जलभराव से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार कस्बे की अधिकांश नालियां वर्षों से साफ नहीं कराई गई हैं। नालियों में जमा कचरे और गाद के कारण बारिश का पानी निकासी न होने से सड़कों पर भर गया और घरों व दुकानों में घुस गया। हालात इतने खराब थे कि पूरी रात लोग घरों और प्रतिष्ठानों से पानी निकालने में जुटे रहे।

कस्बावासियों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क का स्तर ऊंचा कर दिया गया, जबकि सड़क किनारे स्थित मकान और दुकानें अपेक्षाकृत नीचे रह गईं। ऐसे में बारिश का पानी सीधे घरों और दुकानों की ओर बहने लगा। नालियां चोक होने के कारण जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई।

बारिश से कई व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ। व्यवसायी लक्ष्मीकांत गुप्ता की खाद की दुकान और गोदाम में पानी भर जाने से बड़ी मात्रा में खाद की बोरियां खराब हो गईं। वहीं सुशील गुप्ता के निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में नाली का पानी भर जाने से बेसमेंट करीब चार फीट तक जलमग्न हो गया। इसके अलावा रामबाबू गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, अवनीश मिश्रा, भगवान दास गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सदानंद गुप्ता और सुनील गुप्ता सहित अनेक दुकानदारों को भी नुकसान झेलना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मानसून से पूर्व नालियों की सफाई के लिए प्रशासनिक स्तर पर निर्देश जारी किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर उनका पालन नहीं होता। कस्बावासियों का कहना है कि पिछले लगभग एक दशक से हर वर्ष बारिश के दौरान इसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

घटना को लेकर व्यापार मंडल एवं किसान संगठनों में भी आक्रोश व्याप्त है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रवी चक्रवर्ती, अनिल कौशल तथा भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने जिलाधिकारी से तत्काल मामले का संज्ञान लेने और बंद पड़ी नालियों की युद्धस्तर पर सफाई कराने की मांग की है।

संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया और नालियों की सफाई शीघ्र नहीं कराई गई तो व्यापार मंडल एवं किसान संगठन संयुक्त रूप से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...