सपाईयों ने किया धरना प्रदर्शन

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बीते दिनों से दिल्ली में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से आक्रोशित सपाई राष्ट्रीय राजमार्ग-91ए पर धरने पर बैठ गये और केन्द्र व प्रदेश सरकार की कार्यशैली के विरूद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे व सपा मुखिया की रिहाई की माँग करने लगे। जिसके चलते कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि अपने नेता की रिहाई की सूचना मिलने पर रात्रि करीब 10 बजे सपा पदाधिकारियों व नेताओं का धरना प्रदर्शन स्वतः समाप्त हो गया।

दिल्ली में बीते दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसकी सूचना मिलने पर जनपद सहित स्थानीय समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं में भारी आक्रोश हो गया। जिसके चलते मंगलवार की रात्रि करीब साढे आठ बजे कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित चौराहा पर दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी, पूर्व चैयरमैन हाकिम सिंह आदि सपा नेता व पदाधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग-91ए पर धरने पर बैठ गये। इस दौरान सपाईयों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की कार्यशैली के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की तथा जनविरोधी सरकार बताते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा करवाने की माँग के साथ अपने नेता अखिलेश यादव की रिहाई के नारे लगाने लगे। इस मौके पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार हिटलरशाही ढंग से अपना तानाशाह रवैया अपना रही हैै। बच्चों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड करने वाली सरकार की वह कडे शब्दों में निन्दा करते हैं। सपा समर्थकों के धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीचन्द्र, तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मौर्य, थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, चौकी इंचार्ज तनमय चौधरी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुँच गये। इस दौरान करीब डेढ घण्टे तक उक्त मार्ग का यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। हालांकि अपने नेता सपा मुखिया की रिहाई की सूचना मिलने पर रात्रि करीब 10 बजे सपाईयों का धरना प्रदर्शन स्वतः ही समाप्त हो गया। धरना प्रदर्शन के दौरान सपा नगर अध्यक्ष राजीव तिवारी, प्रताप वर्मा, सार्थक यादव छोटू, राजेश यादव पण्डा, श्रीनवेश यादव, सभासद निहालुद्दीन, शिवा यादव, पम्मी यादव, उमेश यादव, पान सिंह यादव, पवन यादव, सुनील यादव, नीरज यादव, मोहित यादव, विपिन यादव, रानू यादव, टिंकू यादव, केशव यादव, रजत कठेरिया, संजय यादव, राजकुमार भारती सहित सैकडोें सपा समर्थकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...