फसल देखने के बहाने बुलाकर व्यापारी पर जानलेवा हमला, मोबाइल व अंगूठी छीनने का आरोप

Share This

 थाना क्षेत्र के कछपुरा निवासी खाद-बीज व्यापारी पर फसल देखने के बहाने बुलाकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल व्यापारी ने हमलावरों पर मारपीट के साथ दो मोबाइल फोन और एक अंगूठी छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कछपुरा निवासी विकास शाक्य सरसईनावर में खाद-बीज की दुकान संचालित करते हैं। पीड़ित के अनुसार 21 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे नगला जलाल निवासी टिंकू का फोन आया। टिंकू ने बताया कि दुकान से खरीदा गया धान का बीज खेत में ठीक से नहीं जम रहा है और नर्सरी देखने के लिए मौके पर आने को कहा।

बताया गया कि विकास शाक्य सुबह करीब 10 बजे बाइक से भदरपुरा स्थित सरकारी स्कूल के सामने पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे पंकज यादव, टिंकू यादव और भूरे यादव ने उन्हें पकड़ लिया और सड़क से खींचकर खेतों की ओर ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

बुधवार को घायल व्यापारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकबृजेश कुमार श्रीवास्तव से मिलकर शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर दो मोबाइल फोन और एक अंगूठी भी अपने साथ ले गए। पीड़ित ने आरोपियों को दबंग बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में ऊसराहार थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि धान के बीज को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई थी, जिसके संबंध में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि मोबाइल और अंगूठी छीनने की शिकायत भी की गई है तो उसकी जांच कराई जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...