सीएचसी सैफई के कर्मचारियों व आमजन को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण, आपातकालीन स्थितियों से निपटने की दी जानकारी

Share This

 उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय  सैफई के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सैफई के कर्मचारियों एवं आमजन के लिए हैंड्स-ऑन सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लोगों में जीवन रक्षक तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता विकसित करना था।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों को उच्च गुणवत्ता वाले सीपीआर की प्रक्रिया का मैनिकिन (डमी मॉडल) पर लाइव प्रदर्शन करके विस्तार से समझाया गया। साथ ही दम घुटने (चोकिंग) और डूबने जैसी आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार एवं जीवन बचाने के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी भी दी गई।

एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के फैकल्टी सदस्यों और रेजिडेंट डॉक्टरों की निगरानी में प्रतिभागियों ने स्वयं सीपीआर का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें हृदय गति रुकने जैसी गंभीर परिस्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया देने और मरीज की जान बचाने के लिए आवश्यक कौशल सिखाए गए।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपातकालीन चिकित्सा सहायता के प्रति लोगों को सक्षम बनाते हैं। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...