जनता कॉलेज बकेवर में वार्षिक शोध संगोष्ठी/सिम्पोजियम” का आयोजन किया गया

Share This

बकेवर:- जनता कॉलेज, बकेवर में संस्थागत नवाचार परिषद , रसायन विज्ञान विभाग एवं आर एंड डी सेल के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में “वार्षिक शोध संगोष्ठी/सिम्पोजियम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय में शोध एवं नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं को अपने शोध कार्यों, नवाचारों एवं प्रोजेक्ट्स को प्रस्तुत करने हेतु एक प्रभावी मंच प्रदान करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार पांडे ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा संस्थानों की गुणवत्ता शोध एवं नवाचार पर आधारित होती है। उन्होंने कहा कि शोध गतिविधियाँ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की वैज्ञानिक सोच को विकसित करती हैं तथा समाजोपयोगी नवाचारों को बढ़ावा देती हैं। संगोष्ठी में विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने अपने शोध पत्र एवं प्रोजेक्ट कार्य प्रस्तुत किए। जूलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ललित गुप्ता ने “विटेक्स निर्गुंडो और कैनाबिस सैटिवा के रोगाणुरोधी गुणों की जाँच” विषय पर आधारित अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने औषधीय पौधों के रोगाणुरोधी गुणों तथा उनके वैज्ञानिक उपयोग पर विस्तार से चर्चा की।

रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं संयोजक डॉ. नवीन अवस्थी ने “विभिन्न तापमानों पर द्रव मिश्रणों के भौतिक-रासायनिक गुण” विषय पर आधारित अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि द्रव मिश्रणों के भौतिक एवं रासायनिक गुणों का अध्ययन औद्योगिक एवं वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रोजेक्ट कार्य के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित लगभग 10 शोध पत्रों की जानकारी प्रस्तुत की। हॉर्टिकल्चर विभाग के प्रो. अशोक कुमार पांडे ने फलों एवं सब्जियों के उचित भंडारण एवं प्रबंधन पर आधारित अपने प्रोजेक्ट कार्य को प्रस्तुत किया। उन्होंने आधुनिक भंडारण तकनीकों, प्रसंस्करण एवं कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कॉमर्स विभाग के श्री गोपीनाथ मौर्य ने “इटावा में ऑनलाइन शॉपिंग के प्रति उपभोक्ता व्यवहार” विषय पर आधारित अपना शोध प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। उन्होंने डिजिटल युग में उपभोक्ताओं की बदलती खरीदारी प्रवृत्तियों एवं ई-कॉमर्स के प्रभाव का विश्लेषण किया। गणित विभाग के डॉ. दिव्यांश पांडे ने “वित्तीय इष्टतम नियंत्रण समस्याओं के लिए सन्निकट विधि” विषय पर आधारित अपने शोध पत्र पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने गणितीय मॉडलिंग एवं वित्तीय समस्याओं के समाधान में सन्निकट विधियों की उपयोगिता को सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने शोध विषयों पर प्रश्न पूछे तथा विभिन्न शोध कार्यों पर विचार-विमर्श किया। संगोष्ठी में कुल 47 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. मनोज यादव, लोकेंद्र प्रताप सिंह एवं सत्यम गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नवीन अवस्थी ने । उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं प्राध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय भविष्य में भी शोध, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...