वीर अब्दुल हमीद के स्मारक का बुरा हाल देख दंग रह गए क्रांतिकारी लेखक शाह आलम राना, पोस्टर पर्चे फाड़े

Share This

भरथना (इटावा)। वीर अब्दुल हमीद की स्मृति में भरथना कस्बे के इटावा चौराहे पर स्थापित प्रतिमा की बदहाल स्थिति देखकर क्रांतिकारी परंपरा के दस्तावेजी लेखक डॉ. शाह आलम राना दंग रह गए। चम्बल मिशन अभियान के तहत भरथना से गुजर रहे डॉ. राना और उनकी टीम ने स्मारक स्थल की साफ-सफाई कर वहां चिपके पोस्टर और पर्चों को हटाया तथा स्मारक के रंग-रोगन और रखरखाव की मांग उठाई।

जानकारी के अनुसार 1965 के भारत-पाक युद्ध के नायक और परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। प्रतिमा स्थल पर न तो साफ-सफाई की व्यवस्था है और न ही कहीं यह उल्लेख किया गया है कि यह प्रतिमा किस महानायक की है। प्रतिमा पर जगह-जगह पोस्टर और पर्चे चिपके होने से स्मारक की स्थिति और खराब हो गई थी।

चम्बल मिशन अभियान के दौरान वहां पहुंचे डॉ. शाह आलम राना ने अपने साथियों सुनील कुमार और नरेंद्र त्रिपाठी के साथ मिलकर स्मारक स्थल की सफाई की और पोस्टर-पर्चे हटाए।

डॉ. राना ने कहा कि नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि देश के वीर नायकों के स्मारकों को सुरक्षित और स्वच्छ रखा जाए। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ऐसे महापुरुषों के इतिहास और स्मृतियों को सहेजना बेहद जरूरी है।

उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि नगर पालिका द्वारा स्मारक की उचित देखभाल नहीं की गई तो अगली बार वे पूरी तैयारी के साथ आएंगे और स्मारक का स्वरूप बदलने का कार्य स्वयं करेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी स्मारक की दुर्दशा पर नाराजगी जताई और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...