शहर में 1 जुलाई को होगा नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश

Share This

जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में दिल्ली से गिरनार तीर्थ क्षेत्र के लिए निकाली जा रही 25 दिवसीय नेमि गिरनार पदयात्रा का शहर में 1 जुलाई को भव्य मंगल प्रवेश होगा। यह पदयात्रा लगभग 5100 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 20 जुलाई को गिरनार तीर्थ पहुंचकर निर्वाण लाडू अर्पित करेगी।

विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में निकाली जा रही यह धर्म यात्रा बुधवार प्रातः 7 बजे बलराम सिंह चौराहा से शहर में प्रवेश करेगी। यात्रा का मार्ग बलराम सिंह चौराहा, चौगुजी, नौरंगाबाद चौराहा, साबितगंज चौराहा, तहसील चौराहा और रंगलाल चौराहा से होते हुए लालपुरा जैन धर्मशाला तक निर्धारित किया गया है।

यात्रा के दौरान गिरनार तीर्थ क्षेत्र की आकर्षक झांकी तथा भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रहेगी। बलराम सिंह चौराहा पर भगवान नेमिनाथ की प्रतिमा का विधिवत जलाभिषेक भी किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

विश्व जैन संगठन एवं सकल जैन समाज के पदाधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए निमंत्रण पत्र एवं पोस्टर का विमोचन किया। साथ ही समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन, महामंत्री राजीव जैन रपरिया, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, मीडिया प्रभारी नितिन जैन सहित गौरव कांत जैन, विशाल जैन, विकास जैन, राजू जैन, सुनील जैन, शेखर जैन, वैभव जैन, कल्लू जैन, नीरज जैन, गुड्डू जैन, सुशील जैन, दिलीप जैन, चक्रेश जैन बैंक एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...