‘‘करो योग रहो निरोग‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संस्थाओं में लोगों ने योग क्रिया करके उचित खानपान के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई तथा निरन्तर प्रातः व्यायाम करने पर बल दिया।

रविवार को प्रातः 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के मुहल्ला गिरधारीपुरा स्थित पार्क में आर्य समाज मन्दिर व आर्यवीर दल भरथना के संयुक्त तत्वाधान् में आयोजित योग कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक विश्वास आर्य के नेतृत्व में समस्त लोगों ने योग की विभिन्न क्रियायें करके निरोगी काया बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधान सत्यभान आर्य राजा, मंत्री मोहन आर्य, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र आर्य, रामलखन आर्य, प्रमोद गुप्ता सहित आधा सैकडा से अधिक बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं नगर के आजाद रोड स्थित आर्य श्यामा बालिका इण्टर कालेज में भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह गौर बण्टू के नेतृत्व में आयोजित योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के चलते योग प्रशिक्षक आचार्य अमित मिश्रा (अधिवक्ता) द्वारा विभिन्न योग क्रियायें करायी गईं। साथ ही नित्य योग करने से रोगमुक्त रहने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर कुलदीप तिवारी, त्रिलोकी पोरवाल, प्रदीप मिश्रा, नेक्से पोरवाल, उमेश गुप्ता, इमरान खान, संजू पोरवाल, ईशू तिवारी, देवाशीष चौहान, प्रहलाद यादव, गौरव गुप्ता, शिवराज जाटव, मनोज गुप्ता सहित करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

साथ ही सम्पूर्ण नगर की सरकारी/अर्द्धसरकारी/निजी/समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने स्थानों पर ‘‘करो योग रहो निरोग‘‘ के सन्देश के साथ विभिन्न प्रकार की योग क्रियायें कीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...