इटावा में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर नाली में निकला 10 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप, सुरक्षित रेस्क्यू

Share This

डॉ भीमराव अंबेडकर कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, इटावा के कल्पना चावला गर्ल्स हॉस्टल के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्राओं ने नाली में लगभग 8 से 10 फीट लंबे अजगर को देखा। विशाल सर्प को देखते ही हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज के अधिष्ठाता और हॉस्टल वार्डन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद कॉलेज में स्थापित वन्यजीव रेस्क्यू हेल्पडेस्क के प्रभारी एवं सर्प विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी को तत्काल बुलाया गया। सूचना मिलते ही डॉ त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद छात्राओं और स्टाफ ने राहत की सांस ली।

सर्पदंश विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी ने बताया कि यह अजगर पायथन मोलुरस प्रजाति का विषहीन सर्प है, जिसमें विष ग्रंथि नहीं होती है। हालांकि, इसके काटने से त्वचा में गंभीर संक्रमण होने की संभावना रहती है। उन्होंने बताया कि इस अजगर को वन विभाग के दिशा-निर्देशन में सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित है, इसलिए इसे नुकसान पहुंचाना दंडनीय अपराध है।

हॉस्टल में रहने वाली बीटेक छात्रा कैफ़ी ने बताया कि इतने बड़े अजगर को पहली बार देखकर सभी छात्राएं बेहद डर गई थीं। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू के बाद अब सभी खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ देवेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज परिसर में संस्था ‘ओशन’ द्वारा स्थापित वन्यजीव रेस्क्यू हेल्पडेस्क के माध्यम से इस अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि अब हॉस्टल की सभी छात्राएं, स्टाफ और अजगर सुरक्षित हैं।

इस दौरान हॉस्टल वार्डन डॉ के.के. पटेल सहित अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...