इटावा में पहली बार महिलाओं के लिए दिवाली विशेष कार्यक्रम “क्वीन ऑफ लाइट – रोशनी की रानी” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 अक्टूबर को शास्त्री चौराहा स्थित स्काई डेक रेस्टोरेंट में शाम चार बजे से शुरू होगा। आयोजन की जानकारी कार्यक्रम आयोजक दीपिंती गुप्ता ने पत्रकारों को दी।
दीपिंती गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाएं एआई क्विज होस्ट के साथ दिवाली थीम वाले गेम खेलेंगी, जिसमें विजेता को पाँच हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा डांस, म्यूजिक और अन्य गेम्स का आयोजन भी होगा, जिससे हर उम्र की महिलाओं को मनोरंजन, मस्ती और उत्साह का अनुभव मिलेगा।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए जाएंगे, जिनमें महिला उद्यमियों को अपना हुनर दिखाने और बिक्री का अवसर मिलेगा। महिलाओं का प्रवेश शुल्क 999 रुपये, 3 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए 199 रुपये, 14 वर्ष से ऊपर के लिए 799 रुपये रखा गया है। तीन वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क होगा और उनके लिए अलग किड्स जोन बनाया गया है।
रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए मो. 8077208994 पर संपर्क किया जा सकता है।
