चलती ट्रेन से गिरकर दो युवकों की हुई मौत

Share This

भरथना- कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शनिवार को चलती मुरी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दो रेलयात्री युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा भरथना स्टेशन के पास गणेश राइस मिल के सामने उस समय हुआ, जब दोनों युवक ट्रेन के जनरल कोच के दरवाजे पर खड़े थे और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए।

जानकारी के अनुसार डाउन लाइन पर चल रही मुरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे दो युवक दरवाजे पर खड़े थे। अचानक झटका लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों रेलवे ट्रैक पर गिर पड़े। ट्रेन से कटने के कारण दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। मृतकों में एक की पहचान सोहेल पुत्र रशीद खान (22 वर्ष) निवासी अमोली ठाकुरान, थाना रूरा, कानपुर देहात के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी। मृतक के भाई साहिल ने बताया कि सोहेल गुजरात के राजकोट में अमूल फैक्ट्री में काम करता था और ईद का त्यौहार मनाने के लिए घर लौट रहा था। वह टूण्डला से झींझक रेलवे स्टेशन जाने के लिए मुरी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुआ था। भीड़ अधिक होने के कारण वह दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान ट्रेन में झटका लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के ममेरे भाई इमरान पुत्र पप्पू खान उर्फ हामिद खान निवासी ग्राम मंगूपुर, भरथना ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...