राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, जिलाधिकारी ने की मासिक समीक्षा बैठक

Share This

 जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व से जुड़े लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित सभी लंबित मामलों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अनावश्यक रूप से लंबित फाइलों को तत्काल प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने राजस्व परिषद, कानपुर मंडल कानपुर एवं अन्य न्यायालयों से प्राप्त मांग पत्रों से जुड़े लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व अभिलेखागार में लंबित राजस्व वादों, निर्गत एवं दाखिल की गई प्रपत्रावलियों तथा पेट्रोल पंपों की एनओसी से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 98 से संबंधित मामलों, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लंबित प्रकरणों तथा लोकायुक्त और विभिन्न आयोगों से प्राप्त शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सार्वजनिक सेवाओं से जुड़ी दुर्घटनाओं की लंबित मजिस्ट्रियल जांचों की समीक्षा करते हुए नाराजगी व्यक्त की और कहा कि कई मामलों में 10 से 13 वर्षों से जांच लंबित है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी लंबित जांचों की रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा बैठक में ठेकेदारों के चरित्र प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के लंबित प्रकरण, चरित्र सत्यापन एवं सेवायोजन से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित रिट एवं पीआईएल याचिकाओं, लंबित पेंशन प्रकरणों तथा राजस्व परिषद की ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने लोकतंत्र सेनानियों को दी जाने वाली सम्मान धनराशि के वितरण, शस्त्र लाइसेंस से जुड़े प्रकरणों, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, नियत प्राधिकरण विनियमित क्षेत्र, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि से संबंधित मामलों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए लंबित प्रकरणों का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों की नियमित समीक्षा कर प्रगति बनाए रखी जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...