यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग सम्मानित पर एसएसपी इटावा

Share This

 राज्य सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग पहल के अंतर्गत विकसित ‘यक्ष ऐप’ के प्रभावी उपयोग से अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमारश्रीवास्तव  को सम्मानित किया गया।

कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी)  अनुपम कुलश्रेष्ठ ने एसएसपी इटावा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान लूट, टप्पेबाजी तथा अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और अपराधियों की धरपकड़ में यक्ष ऐप के सफल उपयोग के लिए दिया गया।

यक्ष ऐप के माध्यम से इटावा पुलिस ने तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करते हुए कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा किया है तथा संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस विभाग द्वारा तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित यह ऐप अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव  को मिले इस सम्मान पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। अधिकारियों का कहना है कि यह सम्मान इटावा पुलिस की टीम वर्क, आधुनिक तकनीक के उपयोग और अपराध नियंत्रण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...