लोक अदालत के जननायक बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती पर गोष्ठी व स्वच्छता अभियान आयोजित

Share This

 

इटावा। लोक अदालत के जननायक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती तथा लोक अदालत के अवसर पर अपना दल (एस) द्वारा शनिवार को गोष्ठी एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना दल (एस) के कार्यवाहक जिला उपाध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरीशंकर पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन जिलाध्यक्ष विधि मंच अमित चौरसिया (एडवोकेट) की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर साईं मंदिर में विचार गोष्ठी आयोजित की गई तथा पक्का तालाब, इटावा के आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर झाड़ू लगाई गई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. हरीशंकर पटेल ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया लोक अदालत की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने वाले महान विधिवेत्ता थे। उन्होंने लखनऊ के लोवर कोर्ट, लखनऊ और बिहार के हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में भी सफलतापूर्वक वकालत की। उन्होंने बताया कि वर्ष 1953 में चौरसिया ने “सेंट्रल लीगल एंड सोसायटी” की स्थापना की थी, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर गरीब, दलित, शोषित और पिछड़े वर्ग के लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता एवं परामर्श प्रदान किया जाता था।

अध्यक्षता कर रहे हरिओम सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 1928 में एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया वर्ष 1929 में पंजीकृत अधिवक्ता बने और जीवनभर न्याय और समाज सेवा के लिए कार्य करते रहे।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि चौरसिया की प्रारंभिक शिक्षा विलियम मिशन हाई स्कूल, लखनऊ में हुई थी तथा बाद में उन्होंने बीएससी और एलएलबी की शिक्षा कैनिंग कॉलेज (वर्तमान लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्राप्त की। उनके गुरु श्री रामचरण निषाद और भदंत बोधानंद जी थे।

जिलाध्यक्ष विधि मंच अमित चौरसिया (एडवोकेट) ने उनके पारिवारिक जीवन की जानकारी देते हुए बताया कि स्व. बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया का विवाह बाराबंकी जनपद की श्रीमती रामप्यारी से हुआ था। उनके तीन पुत्र—रामचंद्र, राजेंद्र और बिजेंद्र तथा एक पुत्री आशा थीं। उन्होंने यह भी बताया कि चौरसिया उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद के कानूनी सलाहकार भी रहे और वर्तमान लोक अदालत की व्यवस्था उनकी ही देन है।

अपना दल (एस) सदर इटावा के विधानसभा अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि जब बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया सांसद बने तो उन्होंने अपने कार्यकाल में वर्ष 1975 में भारतीय संविधान में संशोधन कर अनुच्छेद 39-ए को शामिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे गरीबों को निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता अभियान चलाकर पक्का तालाब के आसपास साफ-सफाई की गई और जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुधीर सविता, जयवीर सिंह, सुनील कुमार, जितेंद्र प्रजापति, नितिन चौरसिया (एडवोकेट), मनीष कुमार बघेल (एडवोकेट), पवन माथुर (एडवोकेट), राहुल चौधरी (एडवोकेट), मनोज शंखवार (एडवोकेट), राव विश्वनाथ प्रताप सिंह (एडवोकेट), राजेश चौरसिया, पुनीत चौरसिया, श्रीमती रानी चौरसिया तथा संरक्षक संतोष वर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...