गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक, होम डिलीवरी व ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश

Share This

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए कि होम डिलीवरी की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा ई-केवाईसी की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है, केवल अचानक मांग बढ़ने के कारण कुछ व्यावहारिक दिक्कतें सामने आई हैं, जिन्हें अतिरिक्त मैनपावर लगाकर जल्द दूर किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गैस बुकिंग और वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित एवं पारदर्शी होनी चाहिए। वितरण व्यवस्था की मॉनिटरिंग इस प्रकार की जाए कि यह स्पष्ट रहे कि कितनी बुकिंग हुई और कितने उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किया गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गैस सिलेंडर का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से किया जाए तथा गोदामों से सीधे वितरण की व्यवस्था पूरी तरह बंद की जाए।

उन्होंने वितरण के दौरान सीरियल नंबर का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन उपभोक्ताओं के दिए गए पते पर वे उपलब्ध नहीं मिलते हैं, उनके नाम सूची से हटाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं से केवल निर्धारित शुल्क ही लिया जाए। अतिरिक्त वसूली की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर कोई रोक नहीं है, लेकिन एक सिलेंडर मिलने के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग मान्य होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, वे इसे जल्द पूरा कर लें, जिससे भविष्य में सिलेंडर बुकिंग में किसी प्रकार की समस्या न आए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए एक पारदर्शी व्यवस्था विकसित करें, जिससे आम नागरिक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी सहित विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...