सदर विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार सम्मेलन संपन्न

Share This

सिचाई विभाग गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में सदर विधानसभा क्षेत्र में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार” विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं कन्नौज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का प्रमुख उद्देश्य जनसामान्य को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, व्यापार को सरल बनाना और देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करना है।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि जीएसटी दरों में की गई कटौतियां न केवल कर सुधार हैं बल्कि आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूती प्रदान करने वाला कदम हैं। इससे छोटे एवं मध्यम व्यवसायियों को कर राहत मिलती है, उनका संचालन सरल होता है, स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिलता है और रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” के मंत्र से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है।

जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि भारत के आर्थिक विकास में अब केवल सरकार ही नहीं बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी भी एक महत्वपूर्ण कारक बन चुकी है। जीएसटी प्रणाली में पारदर्शिता, डिजीटल भुगतान को बढ़ावा और स्वरोजगार की नई संभावनाओं ने एक सशक्त, समावेशी और सहभागी अर्थव्यवस्था की नींव रखी है।

सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रमाकांत शर्मा, अभियान जिला संयोजक व जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जीएसटी अधिवक्ता विवेक अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, आलोक गुप्ता, धर्मेंद्र जैन, कृष्ण मुरारी गुप्ता, एम. पी. सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सतेंद्र राजपूत, नीतू नारायण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी