वार्ड में ही खुलेगा बिलिंग काउंटर, निरीक्षण में मिलीं कई खामियां

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने शनिवार सुबह ट्रॉमा व इमरजेंसी वार्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं। कुलपति ने निर्देश दिया कि मरीज जिस वार्ड में भर्ती हैं, वहीं बिलिंग काउंटर खोले जाएं, ताकि उनके स्वजन को इधर-उधर भटकना न पड़े।

निरीक्षण सुबह 9:30 बजे से शुरू हुआ। कुलपति ने सबसे पहले सीटी स्कैन और एक्स-रे कक्ष का जायजा लिया तथा मशीनों की कार्यप्रणाली और जांच के दैनिक आंकड़े परखे। इसके साथ ही मल्टी-पैरा मॉनिटर, फंक्शनल वेंटीलेटर और ऑटो-एनालाइज़र मशीन की स्थिति का भी गहन निरीक्षण किया।

इमरजेंसी वार्ड के येलो ज़ोन में निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। एमएलसी रजिस्टर, इमरजेंसी/ओपीडी रजिस्टर और स्टाफ अटेंडेंस रजिस्टर की जांच की गई। इंटर्न ड्यूटी रोस्टर में पाई गई गड़बड़ियों को सुधारने के निर्देश दिए गए। स्टोर रूम में दवाओं के स्टॉक का रजिस्टर से मिलान कराया गया।

कुलपति ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सुविधा सर्वोपरि है और प्रत्येक वार्ड में बिलिंग काउंटर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने जोर दिया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य हर मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। नियमित सुधार और निगरानी के माध्यम से सभी खामियों को दूर किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान प्रतिकुलपति प्रो. (डॉ.) रमाकांत यादव, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) एस.पी. सिंह, डिप्टी एमएस डॉ. विश्व दीपक, डिप्टी एमएस डॉ. विजय मिश्रा, डॉ. राज मंगल यादव, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट रूपम दीक्षित और नर्सिंग ऑफिसर उमेश सिसोदिया मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी