यज्ञ में पूर्णाहुति डाल की सर्वकल्याण की कामना

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- आर्य समाज मन्दिर भरथना के तत्वाधान् में सम्पन्न हुए विश्व कल्याणक महायज्ञ के दौरान 11 कुण्डीय महायज्ञ में एक सैकडा दम्पत्तियों ने पूर्णाहुति डालकर परमात्मा से सर्वकल्याण की कामना की। साथ ही उपस्थित विद्वानजनों के मुखारबिन्दु से यज्ञ की महत्ता व उसकी उपयोगिता सम्बन्धी ज्ञान श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कस्बा के मुहल्ला गली गोदाम के महर्षि दयानन्द मार्ग स्थित आर्य समाज मन्दिर भरथना के 103वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित पाँच दिवसीय विश्व कल्याणक महायज्ञ व वेदकथा की अमृत वर्षा के अन्तिम दिवस 11 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें एक सैकडा दम्पत्तियों ने यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। यज्ञ के दौरान वैदिक प्रवक्ता आचार्य हरीशंकर अग्निहोत्री ने वैदिक रीति रिवाज के साथ चारों वेदों पर आधारित मंत्रोच्चारण कर यज्ञ में आहुतियां डलवायीं। साथ ही उन्होंने कहा कि यज्ञ विश्व का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। समय-समय पर इसका आयोजन कराना अतिआवश्यक है। इससे जहाँ परमात्मा का आवाहन होता है, वहीं हमारे वातावरण में भी शुद्धता घुलती है। साथ ही यज्ञ की महत्ता व उसकी उपयोगिता से रूबरू कराया तथा ओउम् नाम का जयघोष कराया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान अनिल आर्य, मंत्री मोहन आर्य, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र आर्य संजू, रामलखन यादव, अजय आर्य, राजकमल गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, रज्जू पोरवाल, सत्यदेव गुप्ता, शिवम गुप्ता, हरिओम पोरवाल, लक्ष्य आर्य, रिंकू गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। फोटो- यज्ञ में पूर्णाहुति डालते श्रद्धालु दम्पत्ति।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...